फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Unclaimed youth's body found from Bhakra canal, police engaged in investigation

भाखड़ा नहर से मिली लावारिस युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed youth's body found from Bhakra canal, police engaged in investigation
डबवाली। पाना गांव के समीप बहने वाली भाखड़ा नहर कालांवाली-डबवाली पुल के पास वीरवार की सुबह एक युवक की लाश बरामद हुई है। इसकी पहचान नहीं हो पाई है। इसके पास नहर के किनारे एक बिना नंबर प्लेट का बाइक भी पड़ा मिला है। गांव के चौकीदार हरजीत सिंह ने इसकी सूचना सरपंच गोपी राम को दी। उन्होंने सदर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से युवक की लाश को नहर से बाहर निकलवा आवश्यक कार्रवाई की। लाश को डबवाली के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। शव की शनाख्त के लिए सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

चौकीदार हरजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह वहां से गुजर रहा था कि उसने युवक की लाश देखी और सरपंच को सूचित किया। युवक के गले पर चोट के निशान है। सदर थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि चौकीदार हरजीत सिंह के बयान के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक युवक के शव की शनाख्त के लिए शव को सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed