फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ultrasound start in dabwali civil hospital

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में दोबारा शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा

Wed, 28 Oct 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 28 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
ultrasound start in dabwali civil hospital
डबवाली। नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ करती भाजपा जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा, स
फरवरी से बंद थी जांच सेवा, एमडी रेडियोडायग्नोसिस विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी देंगी सेवाएं; मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


फोटो - 8

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। नागरिक अस्पताल डबवाली में बुधवार को अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा दोबारा शुरू हो गई। यह सुविधा लंबे समय से बंद पड़ी थी, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही थी। भाजपा जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का विधिवत शुभारंभ किया।
एमडी रेडियोडायग्नोसिस विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी अब मरीजों को अपनी सेवाएं देंगी। इस सुविधा के बहाल होने से डबवाली और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी अस्पतालों या दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पहले मरीजों को अतिरिक्त आर्थिक खर्च उठाना पड़ता था और समय भी गंवाना पड़ता था। विशेषकर गर्भवती महिलाओं और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब सरकारी अस्पताल में यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने का मुद्दा भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. मोहिंदर बंसल ने उठाया था। उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान इस समस्या को प्रमुखता से रखा था। डॉ. बंसल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर विशेषज्ञ नियुक्त करने की मांग की थी।
इस अवसर पर हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, डबवाली मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश जग्गा, भाजपा जिला महामंत्री विजयंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष डॉ. मोहिंदर बंसल आदि रही।
विशेषज्ञ की नियुक्ति
हरियाणा सरकार ने डॉ. मोहिंदर बंसल की मांग पर डॉ. शिवांगी की नियुक्ति की। डॉ. शिवांगी की नियुक्ति से अल्ट्रासाउंड सेवा दोबारा शुरू होने का रास्ता साफ हुआ। वह इससे पहले भी डबवाली में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। एमडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी यह दोबारा नियुक्ति हुई है। विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता से मरीजों को जांच संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।
फरवरी से बंद थी जांच सेवा
नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा फरवरी माह से बंद थी। पहले नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट ने फरवरी में सेवाएं शुरू की थीं। हालांकि, उन्होंने करीब एक महीने तक काम करने के बाद नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा बंद हो गई थी। लंबे समय तक विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति न होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण कदम
डॉ. शिवांगी की नियुक्ति के बाद यह सुविधा दोबारा शुरू होने से क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग पूरी हुई है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा की बहाली को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे जरूरतमंद मरीजों को जांच करवाने में सहूलियत मिलेगी। उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed