फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ultrasound machine repaired, patients breathed a sigh of relief

ठीक हुई अल्ट्रासाउंड मशीन, मरीजों ने ली राहत की सांस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine repaired, patients breathed a sigh of relief
नागरिक अस्पताल में अपनी बारी के लिए लाइन में लगे मरीज। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नागरिक अस्पताल में करीब डेढ़ माह से खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक करवा दिया गया है। मरीजों की जांच मंगलवार से शुरू करवा दी गई है। ऐसे में मरीजों ने राहत की सांस ली है। अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने के कारण अस्पताल आने वाली गर्भवतियों को जांच के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा निशुल्क है। यहां अस्पताल की प्रसूता ओपीडी में आने वाली महिलाओं की जांच नि:शुल्क होती है। इसके अलावा अन्य मरीजों की भी जांच की जाती है। लेकिन करीब डेढ़ माह पहले अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई। ऐसे में विभाग के अधिकारियों ने इंजीनियर बुलाया लेकिन ठीक नहीं करवा पाए। इस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और जांच के लिए निजी केंद्रों पर जाकर महंगी फीस देकर जांच करवानी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग खराब मशीन की जगह वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पाया था।
विज्ञापन

प्रतिदिन की है 250 महिलाओं की ओपीडी, 60 को जरूरत पड़ती है जांच की
नागरिक अस्पताल की सामान्य ओपीडी में प्रतिदिन 700 से ज्यादा मरीज आते हैं। इसके अलावा प्रसूता वार्ड की ओपीडी में 250 महिलाएं जांच करवाने के लिए आती हैं। इनमें से प्रतिदिन 60 महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें अल्ट्रासाउंड जांच की जरूरत पड़ती है। लेकिन यहां सुविधा ना होने के कारण दिक्कत थी। अब मशीन ठीक हो गई है और मंगलवार से जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी थी। हमने उसे ठीक करवा दिया है। अब मरीजों को जांच सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है।
-मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा।

अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने के बाद अपनी बारी का इंतजार करते मरीज।

अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने के बाद अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed