{"_id":"65efdbd0924f11989e02dfd0","slug":"ultrasound-machine-breaking-down-15-to-20-times-a-year-patients-worried-sirsa-news-c-128-1-slko1008-116581-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: साल में 15 से 20 बार खराब हो रही अल्ट्रासाउंड मशीन, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: साल में 15 से 20 बार खराब हो रही अल्ट्रासाउंड मशीन, मरीज परेशान
Tue, 12 Mar 2024 10:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:06 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल की एकमात्र अल्ट्रासाउंड मशीन साल में 1 5 से 20 बार खराब होती है। इस कारण गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में सस्ती दरों पर उपचार करवाने वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों को इस कारण बाहर ज्यादा रुपये देकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है।
नागरिक अस्पताल प्रशासन के चिकित्सकों की माने तो सॉफ्टवेयर बार-बार अपडेशन मांगता है। जिसके कारण अल्ट्रासाउंड में दिक्कत आती है। सीएमओ ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की मशीन को दुरुस्त करवाया जा रहा है। सालों पहले मशीन मिली थी। अब नई मशीन की मांग मुख्यालय भेजी गई है। रोजाना जिले से 200 के करीब मरीज अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए पहुंचते हैं। जिनमें से 60 के करीब ही अल्ट्रसाउंड हो पाते हैं। बाकी बचे मरीजों को अगले दिन का समय दे दिया जाता है।
बता दें कि नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 28 में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन बार-बार खराब होती है। बीते चार दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। जिसके कारण प्रतिदिन जांच के लिए आने वाले मरीजों को चिकित्सक व स्टाफ खराब मशीन का हवाला देकर वापस भेज रहे हैं। निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर अपनी मनमर्जी का पैसा वसूल रहे है। अहम बात यह है कि अस्पताल की ओर से कोई ओर विकल्प की तलाश नहीं की गई है।
विज्ञापन
निजी सेंटरों ने एक साल में जांच के लिए बढ़ाए 100 से 200 रुपये
नागरिक अस्पताल के एक से दो किलोमीटर के दायरे लगभग 10 के करीब अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र हैं। इन सेंटरों के संचालकों ने पिछले एक साल में 100 से 200 रुपये प्रति अल्ट्रासाउंड बढ़ा दिए हैं। साल 2023 में निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच के लिए 400 से 500 रुपये लगते थे। अब 500 से 700 रुपये ले रहे।
एक दिन में नहीं आ पाता सभी का नंबर
नागरिक अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चिकित्सक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते हैं। वहीं जिले भर से नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में एक ही मशीन होने के कारण 50 से 60 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड हो पाता है। बाकी बचे हुए मरीजों को या तो निजी अस्पतालों से जांच करवानी पड़ती है, या फिर बचे हुए मरीज दूसरे दिन भी अस्पताल का रुख करते हैं।

मशीन पुरानी होने के कारण बार बार खराब हो रही है। विभाग को पहले से ही एक और मशीन की डिमांड भेजी गई है। ताकि एक में खराबी आने के कारण दूसरी से काम चलाया जा सके। मशीन ठीक करने के लिए दिल्ली से इंजीनियर बुलाया गया है। उम्मीद है कि मंगलवार तक मशीन शुरू हो जाएगी।
-डॉ. महेंद्र सिंह भादू, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा।