Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ucs enquiry complete

Sirsa News: यूसीएस जांच रिपोर्ट पूरी, भाजपा पार्षद बोले-मुख्यमंत्री से कार्रवाई की उम्मीद

Sat, 14 Nov 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
ucs enquiry complete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर की वैध कॉलोनियों में हुए बड़े घोटाले की जांच रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में है। यह रिपोर्ट आगामी कार्रवाई का इंतजार कर रही है। शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाई गई आरटीआई से पता चला है कि मामला अभी विचाराधीन है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सिरसा दौरा इस मामले में बेहद खास रहने वाला है।
पार्षद एक बार फिर मुख्यमंत्री से मिलकर ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे। पिछली बार मुख्यमंत्री ने ग्रीवेंस के दौरान कहा था कि भ्रष्टाचार के सबूत प्रस्तुत किए जाने पर कार्रवाई होगी। इस बार यूसीएस जांच रिपोर्ट स्वयं भ्रष्टाचार उजागर कर रही है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में यूसीएस 7 में 50 फीसदी तक सड़कों का निर्माण नहीं होने की बात सामने आई है। नगर परिषद प्रशासन ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्वयं भी यह साबित किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि गलियों के निर्माण से अधिक पैसे का भुगतान ठेकेदार को किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, ठेकेदार इस नोटिस के बाद कोर्ट में जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार पर यह कार्रवाई अधिकारियों को बचाने के लिए की गई थी। इसका उद्देश्य मुख्यमंत्री के समक्ष एक भूमिका बनाना था। हकीकत यह है कि विभाग की ओर से यह कार्रवाई करना नियमानुसार गलत था।
जब जांच चल रही हो और मामला विचाराधीन हो, तब विभाग ऐसी कार्रवाई अमल में नहीं ला सकता। भाजपा पार्षदों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस मामले में ठोस कार्रवाई करेंगे। वे इसमें संलिप्त जेई से लेकर एक्सईएन तक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सड़कों की निगरानी को लेकर चेयरमैन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ सकते हैं।
शहर में नई वैध कॉलोनियों की जांच अक्तूबर और सितंबर माह में की गई थी। यह जांच बीएंडआर और मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने की थी। मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ सुरेश कुमार और बीएंडआर के एसडीओ ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। मुख्य रूप से चार कॉलोनियों की जांच हुई थी। इनमें यूसीएस 7 में सबसे अधिक गड़बड़ी मिली थी।

जांच टीम ने विभागीय रिकॉर्ड, मेजरमेंट बुक और बिलों का मिलान किया। उन्होंने पाया कि रिकॉर्ड में करीब 1 लाख 12 हजार वर्गफीट क्षेत्र की गलियों के निर्माण का भुगतान हुआ है जबकि मौके पर 57 हजार वर्गफीट एरिया का निर्माण नहीं हुआ था। जेई और ठेकेदार टेंडर के अनुसार स्पष्ट रूप से गलियों के निर्माण कार्य नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed