फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two youths who came to show the sample of cleaning the spouts absconded with gold bangles

टोंटियां साफ करने का सैंपल दिखाने आए दो युवक सोने की चूड़ियां लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two youths who came to show the sample of cleaning the spouts absconded with gold bangles
सिरसा। घर में लगी टोंटियां साफ करने के बहाने घर में घुसे दो युवकों ने महिला के साथ ठगी कर फरार हो गए। युवकों ने महिला को अपनी बातों में लेकर उसके हाथ में पहनी सोने की चूड़ियां उतरवा ली। जब महिला वापस आई तो दोनों युवक फरार हो गए। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वीना धीगंडा निवासी पुरानी कोर्ट कालोनी सिरसा ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 12:15 बजे एक बाइक पर दो लड़के उसके घर पर आए और कहने लगे कि सैंपल देने आये है, जिससे वॉश बेशन की टोंटियां व बर्तन साफ हो जाते हैं। दोनों लड़के उसके साथ रसोई में आ गए। महिला को रसोई में लगी टोंटीयां साफ करके दिखाई और कहने लगे कि वे सोना-चांदी भी साफ करते हैं। उक्त दोनों युवकों ने महिला को उसके हाथ में पहनी सोने की चूड़ियां भी साफ करवाने की बात कही। इस पर दोनों युवकों ने महिला के हाथों से सोने की दो-दो चूड़ियां निकलवा ली और चूड़ियों को साफ करने लगे। वीना धींगड़ा रसोई से बाहर आकर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद वीना धींगड़ा वापस रसोई में गई तो दोनों युवक वहां नहीं थे और सोने की चूड़ियां भी गायब मिली। महिला ने अपनी सोने की चूड़ियों की रसोई में काफी तलाश की परंतु नहीं मिली। जो कोई नाम पता नामालुम दोनों लड़के मेरी चार सोने की चूड़ियां करीब 6 तोले वजनी चोरी करके ले गए। वीना धींगड़ा ने उससे ठगी करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल हरीश कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed