फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two youths overcome with 12 kg sawdust

12 किलो चूरापोस्त के साथ दो युवक काबू

Sun, 21 Feb 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two youths overcome with 12 kg sawdust
नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों को 12 किलो चूरापोस्त के साथ काबू किया है। प्रथम घटना में नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान शाहपुरिया रोड गांव गीगोरानी क्षेत्र से एक युवक को 6 किलो चूरापोस्त के साथ काबू किया है। नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया की पकड़े गए युवक की पहचान जगजीत उर्फ जग्गी निवासी कर्मगढ़ ओंतावाली जिला मानसा पंजाब के रुप में हुई है। वहीं दूसरी घटना में गांव लुदेसर क्षेत्र से युवक को 6 किलो चूरापोस्त के साथ काबू किया है। जानकारी देते हुए नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान राजविंदर सिंह उर्फ गुरजीवन निवासी तियोना बठिंडा पंजाब के रुप में हुई है। पकड़े गए दोनों युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना नाथूसरी चोपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed