{"_id":"65a95b5e191dffddc8099a46","slug":"two-youths-in-car-with-500-grams-of-opium-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1002-13780-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 500 ग्राम अफीम सहित कार सवार दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 500 ग्राम अफीम सहित कार सवार दो युवक गिरफ्तार
Thu, 18 Jan 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने गश्त के दौरान कार सवार दो युवकों को 500 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान आदित्य निवासी गांव जोड़कियां व राजेश निवासी सीतो गुनो तहसील अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है।
प्रभारी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान नजदीक तलवाड़ नर्सिंग होम फ्लाई ओवर हिसार रोड के नीचे मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को कार सवार दो युवक आते दिखाई दिए। स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर अचानक अपनी कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। शक के आधार पर कार सवार युवकों को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।