{"_id":"5f1f0e748ebc3e9f684172f3","slug":"two-youths-died-due-to-drowning-in-canal-sirsa-news-rtk566036284","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोहर फीडर में डूबने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोहर फीडर में डूबने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
शव को नहर से बाहर निकालते गोताखोर।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र से होकर बहने वाली नोहर फीडर में रविवार को पानी पीने उतरे दो युवक की पैर फिसलने से तेज बहाव में बह गए और डूबने से मौत हो गई। दोनों का सामान गांव माखोसरानी के निकट पुल पर मिला है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार भट्टू मंडी में स्थित जापान की एक हार्डवेयर कंपनी की शाखा में काम करने वाले सन्नी और प्रखर रविवार को काम निपटाकर घर जा रहे थे। रास्ते में गांव माखोसरानी के निकट दोनों यहां से बहने वाली नोहर फीडर पर पानी पीने के लिए रुके। दोनों ने अपना सामान पुल पर रख दिया और दोनों पानी पीने के लिए चले गए। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों पानी के बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था। पुल के आसपास काम कर रहे किसानों ने दोनों का सामान पुल पर पड़ा देखा तो पुलिस को इस संबंधी सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों के सामान को संभाला तो उनके कुछ दस्तावेज मिले, जिनसे दोनों की पहचान की। दोनों की पहचान सिरसा के गोशाला मोहल्ला निवासी सन्नी व जगाधरी निवासी प्रखर जोधा के रूप में हुई है। पुलिस ने रात से ही गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव तलाशने के लिए अभियान शुरू किया था। एक युवक का शव चोपटा के पास सेमनाले के निकट बरामद हुआ तो दूसरे युवक का शव गांव लुदेसर के निकट मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का आरोप है कि निजी कंपनियां रविवार को भी कर्मचारियों को बुलाकर उनका शोषण कर रही हैं। यही नहीं घटना का पता चलने के बाद भी कंपनी का कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। सन्नी जहां रोजाना घर लौट आता था, वहीं परखर पीजी में रहता था। वहीं चोपटा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया है। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि रविवार की शाम को उन्हें किसानों ने इस संबंधी सूचना दी थी। रात्रि से गोताखोर दोनों के शवों की तलाश कर रहे थे। सुबह दोनों के शव बरामद हो गए हैं। परिजनों के बयानों पर कार्रवाई की जा रही है।
जइ बाइक में रखे मोबाइल फोन पर बजी घंटी...
जानकारी के अनुसार गांव माखोसरानी के निकट नोहर फीडर नहर पर बने पुल पर एक बाइक में कुछ सामान मिला। आसपास के किसानों ने देखा और नाथूसरी चौपटा पुलिस को सूचित किया। बताया जाता है कि बाइक में रखे मोबाइल की घंटी बजने पर किसानों ने उसे उठाया तो दूसरी तरफ से सनी की पत्नी की आवाज आई । तो उन्होंने बताया कि यहां बाइक तो खड़ा है लेकिन युवक यहां पर नहीं है। तब दोनों की तलाश जारी की गई।