{"_id":"6a3abafbbd56bfbe3105b869","slug":"two-young-men-fell-from-a-roadways-bus-one-died-both-lost-their-balance-while-trying-to-swerve-during-an-overtake-sirsa-news-c-21-1-hsr1007-897065-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रोडवेज बस से गिरे दो युवक, एक की माैत, ओवरटेक करते समय कट मारने से बिगड़ा दोनों युवकों का संतुलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रोडवेज बस से गिरे दो युवक, एक की माैत, ओवरटेक करते समय कट मारने से बिगड़ा दोनों युवकों का संतुलन
Tue, 23 Jun 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
ओढ़ां। गांव मसीतां के पास मंगलवार शाम हरियाणा रोडवेज की बस के पायदान पर खड़े दो युवक गिर गए। हादसे में मसीतां निवासी सतनाम सिंह (22) की माैत हो गई जबकि सुशील निवासी झुट्ठी खेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हरियाणा रोडवेज की बस शाम करीब साढ़े 7 बजे डबवाली से ऐलनाबाद जा रही थी। बस यात्रियों से भरी हुई थी और इसी दौरान दो युवक बस के पायदान पर खड़े थे। गांव मसीतां के पास बस ने आगे चल रही तूड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के लिए जैसे ही कट मारा उसी झटके से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तुरंत बस को रोका और यात्रियों ने युवकों को संभाला।
सतनाम सिंह हेयर सैलून में काम करता था। वहीं घायल सुशील पेंटर है जिसे पहले डबवाली अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव मृदाघर में रखवा दिया है। संवाद