फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two wires of power line that were closed for five years stolen, case registered

पांच वर्षों से बंद पड़ी बिजली लाइन की दो तार चोरी, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two wires of power line that were closed for five years stolen, case registered
चोरों की तरफ से काटी गई तार। - फोटो : Sirsa
सिरसा। गांव भड़ोल्यांवाली से गांव महमदपुरिया की बीच में बीते पांच वर्षों से बंद पड़ी 600 मीटर लंबी बिजली की लाइन की तार को चोर काटकर ले गए। जिससे निगम को करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तार चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में निगम में नियुक्त एएलएम अनिल कुमार ने बताया कि 33 केवी महमदपुरिया से गांव भड़ोल्यांवाली से गांव महमदपुरिया के बीच 600 मीटर की लाइन पिछले पांच वर्षों से बंद पड़ी थी। पहले यह लाइन इस्तेमाल में थी। अब अलग-अलग स्थानों से बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई थी। जिसके कारण 600 मीटर लाइन इस्तेमाल में नहीं थी। ऐसे में चोर दो तार काटकर चोरी कर ले गए। तार की कीमत 1,22,621 रुपये है। एक ग्रामीण ने इस बारे उन्हें सूचित किया। जिसके बाद उन्हें इस चोरी के बारे में पता चला। जिसके बाद निगम अधिकारियों को सूचित किया गया। इस पर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना बारे सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed