फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two vehicles of private school seized in Ellenabad, challan issued in Sirsa

Sirsa News: ऐलनाबाद में निजी स्कूल के दो वाहन जब्त, सिरसा में कटे चालान

Sat, 13 Apr 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 13 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two vehicles of private school seized in Ellenabad, challan issued in Sirsa
ऐलनाबाद। जिले भर में शनिवार को भी निजी स्कूलों के वाहनों की चालान काटने की कार्रवाई जारी रहे। शनिवार को सिरसा में दो वाहनों के चालान काटे गए, वहीं ऐलनाबाद में दो टाटा मैजिक को जब्त किया गया। ऐलनाबाद थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि स्कूल की दोनों बसों के दस्तावेज व अन्य कमियां पाई गई है, इसलिए दोनों वाहनों को जब्त भी किया गया है।
विज्ञापन

वहीं अब बीच में रविवार होने के चलते ट्रैफिक पुलिस द्वारा सोमवार को जिले भर में फिर युद्ध स्तर पर निजी स्कूलों के वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों के बसों के दस्तावेजों की कमियों के चलते जब्त करने के साथ चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कई निजी स्कूलों में बच्चों को लाने के लिए लगाए गए वाहनों की हालत बेहद खराब है। जो वाहन दिल्ली जैसे शहरों में बंद हैं, उन डीजल की बसों व वाहनों को लाकर बड़े स्तर पर स्कूलों में लगाया गया है। अधिकारियों की माने तो स्कूल संचालकों को लगता है कि स्कूल की बसों को लेकर कभी कभार ही अभियान चलते हैं। कनीना हादसे के बाद से प्रशासन सख्ती के मूड में है। ऐसे में अब इन कंडम वाहनों के चालान के साथ प्रशासन जब्त करने की कार्रवाई भी कर रहा है। ताकि भविष्य में किसी हादसे को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिल रही हैं मुख्य कमियां
1. स्कूल वाहनों में सीसीटीवी नहीं लगे हैं।
2. स्कूल वाहनों में अग्निशमन यंत्र नहीं हैं।
3. चालक व परिचालक की वर्दी नहीं है।
4. स्कूल वाहनों में फर्स्ट एड किट नहीं है।
5. एनसीआर में बंद हुए वाहनों को स्कूल में लगाया गया है।
6. स्कूल वाहनों में क्षमता से ज्यादा बच्चों को लाया जाता है।

शनिवार को छुट्टी के दिन भी स्कूल वाहनों की जांच का अभियान चलाया गया। रविवार छुट्टी के बाद सोमवार को बड़े स्तर पर यह अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। चेतावनी के बाद भी अगर चालक व स्कूल संचालक नहीं मानते हैं तो उन वाहनों को जब्त किया जाएगा।
-सुभाष चंद्र बिश्नोई, यातायात पुलिस थाना प्रभारी, ऐलनाबाद

पुलिस की ओर से यह अभियान जारी रहेगा। सोमवार को युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। वाहनों के चालान काटने और जब्त करने की कार्रवाई जारी रहेगी।
-शमशेर सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed