फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two swine flu patients found in Sirsa district

Sirsa News: सिरसा जिले में स्वाइन फ्लू के दो मरीज मिले

Mon, 08 Jan 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 08 Jan 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two swine flu patients found in Sirsa district
नागरिक अस्पताल सिरसा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
सिरसा। जिले के नागरिक अस्पताल में सोमवार को स्वाइन फ्लू के दो मरीज मिले हैं। दोनों मरीजों को तुंरत प्रभाव से आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया। नागरिक अस्पताल ने उनके साथ आने वाले सभी लोगों के सैंपल लेने के आदेश जारी दिए है। इसके साथ ही उनके परिजनों को आईसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

पांच जनवरी को दोनों मरीजों के तबीयत ज्यादा खराब थी। इसके चलते इन्हें नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया था। स्वाइन फ्लू के लक्षण में पर इन दोनों मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज गए थे। तीन दिन बाद सोमवार को दोनों मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। चिकित्सकों के अनुसार एक मरीज रानियां व दूसरा डबवाली का रहने वाला है।
विज्ञापन



आइसोलेशन वार्ड में छह बेड की व्यवस्था
नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों को रखने के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें अभी तक छह बेड की व्यवस्था की गई है। वार्ड में दोनों मरीजों को शिफ्ट किया गया है। वार्ड में इमरजेंसी स्थिति की सभी व्यवस्था की गई है। नागरिक अस्पताल में मरीजों को भोजन के लिए कैंटीन बनाई गई है। इसी कैंटीन से स्वाइन फ्लू के मरीजों को भोजन मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वाइन फ्लू के लक्षण
सिरदर्द, खांसी, लगातार बुखार और बदन दर्द, गले में खराश महसूस होना, नाक बंद रहना, नाक से पानी बहना, सांस लेने में दिक्कत के साथ कमजोरी या थकान होना, मांसपेशियों में खिंचाव, ठंड लगना, भूख लगना या उल्टी आना सभी स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं। चिकित्सकों के अनुसार पांच साल की उम्र से छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कैंसर के मरीज को इस बीमारी का ज्यादा खतरा रहता है।






दो मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिले हैं। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया हैं। स्वाइन फ्लू को लेकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। आज 52 लोगों के सैंपल लेकर अग्रोहा मेडिकल कालेज में जांच के लिए भेजे गए हैं। - डॉ. रॉकी बंसल , नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed