फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two students killed in road accident Seedielu

सड़क दुघर्टना में सीडीएलयू के दो छात्रों की मौत

Mon, 12 May 2014 12:20 AM IST
sirsa
sirsa Updated Mon, 12 May 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन

लालबत्ती चौक पर शनिवार रात चाय पीने जा रहे सीडीएलयू के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई।  रविवार सुबह पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया। दोनों छात्र अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।

विज्ञापन


ऐलनाबाद की ढाणी मौजू निवासी देसराज पुत्र सीताराम चौ.देवीलाल विश्वविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष व फतेहाबाद जिले के गांव सोत्तरभट्टू निवासी रवि पुत्र राजेंद्र कुमार विश्वविद्यालय में एमबीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उक्त दोनों शनिवार देर रात करीब एक बजे बाइक पर सवार होकर चाय पीने के लिए डबवाली रोड लालबत्ती के पास स्थित रात को खुली रहने वाली दुकान की तरफ रवाना हुए। दोनों डबवाली बाइपास से होकर लालबत्ती चौक जा रहे थे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से कुछ ही दूरी पर बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई। बाइक की रफ्तार काफी ज्यादा थी, इसलिए रवि व देसराज गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने की सूचना पर हुडा चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार मौके पर पहुंचे और शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि और देसराज के सहपाठियों ने बताया कि इन दिनों परीक्षाएं जारी हैं और छात्रावास में रहने वाले छात्र रात को चाय पीने के लिए बाहर जाते हैं। रवि और देसराज भी चाय पीने के लिए लालबत्ती चौक स्थित दुकान पर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। रवि और देसराज अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।

    रवि के दोस्त साहिल व पंकेस ने बताया कि शनिवार रात को वे रवि और देसराज के साथ हॉस्टल में थे। देररात चारों दोस्तों की चाय पीने की इच्छा हुई। साहिल ने बताया कि वह अपने दोस्त पंकेस के साथ आरओबी की तरफ से लालबत्ती चौक पहुंचना चाहता था और रवि व देसराज ने डबवाली बाइपास होकर लालबत्ती चौक जाना चाहते थे। साहिल ने बताया कि वह तो चाय की दुकान पर पहुंच गए लेकिन रवि व देसराज नहीं पहुंचे।

साहिल ने रवि के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन रवि कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। कई बार ट्राई करने के बाद कॉल पुलिस कर्मचारी ने रिसीव की। पुलिसकर्मी ने साहिल को दुर्घटना में रवि व देसराज की मौत की जानकारी दी। साहिल ने हॉस्टल रह रहे छात्रों को घटना की सूचना दी। सभी छात्र रात को सिविल अस्पताल पहुंचे। रवि की पिछले वर्ष ही शादी की हुई थी।


    हुडा चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयानों पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। राहगीरों के ब्यान व घटनाक्रम का दृश्य देकर यही लगता है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जो हादसे का मुख्य कारण बनी। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें देखने के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा। दोस्तों का शव देखकर सभी की आंखें भर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed