फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two people killed by firing 35 rounds

चौटाला गांव में शराब ठेकेदारों की 35 राउंड फायर कर की हत्या

Tue, 21 Jul 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
two people killed by firing 35 rounds
मुकेश गोदारा। - फोटो : Sirsa
राजस्थान की सीमा से सटे गांव चौटाला में सोमवार रात दो शराब ठेकेदारों पर 35 राउंड फायर कर हत्या कर दी गई। दोनों में से एक ठेकेदार को 17 और दूसरे को 4 गोलियां लगी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद चार युवक दो बाइक पर सवार होकर मौके से भागते सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। मृतक प्रकाश के चचेरे भाई विजय कुमार के बयान के आधार पर पुलिस ने सनी भाट, बिट्टू उर्फ दिनेश और वेद प्रकाश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुकेश गोदारा निवासी भारुखेड़ा और प्रकाश पूनिया निवासी चौटाला संगरिया बॉर्डर पर आंछी ढाणी के पास शराब ठेके पर बैठे थे। रात 10:15 बजे दो बाइक पर सवार चार युवकों ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए। वहीं ठेकेदार के अन्य साथी ने उन्हें नागरिक अस्पताल सिरसा ले गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम के बाद दोनों गांवों में दहशत का माहौल है। पुलिस की उपस्थिति में शवों का दाह संस्कार किया गया। मृतक मुकेश गोदारा निवासी भारूखेड़ा शादीशुदा था। उसका लड़का भी शराब का कारोबार करता है। वहीं मृतक प्रकाश पूनियां के परिवार में माता-पिता और 15 साल की बेटी है। प्रकाश डबल मर्डर के एक मामले में आरोपी था और जमानत पर चल रहा था।
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने दोनों ठेकेदार प्रकाश पूनियां तथा मुकेश गोदारा पर 35 राउंड फायर किए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके से 35 खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई है। परिजनों के मुताबिक शराब कारोबार को लेकर प्रकाश को कई बार पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। इस मामले में राजस्थान क्षेत्र में पीलीबंगा पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को काबू किया गया है। उनके पास से 250 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह बेनीवाल, डीएसपी

प्रकाश पूनियां।

प्रकाश पूनियां।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed