फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two people arrested with 4 Kg dedapost

चार किलो 100 ग्राम डोडा और चूरापोस्त सहित दो व्यक्ति काबू

Sat, 02 May 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
two people arrested with 4 Kg dedapost
जिला पुलिस ने िभिन्न स्थानों से गश्त व चेकिंग के दौरान चार किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त के साथ दो व्यक्तियों को काबू किया है। प्रथम घटना में जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने बालासर रोड रानियां क्षेत्र से एक व्यक्ति को दो किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हरचेत सिंह उर्फ चेता निवासी वार्ड नं. 2, निरंकारी सत्संग भवन बालासर रोड रानियां के रुप में हुई है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। वहीं एक अन्य घटना में जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गस्त गांव कालांवाली क्षेत्र से मोटकसाईकिल सवार एक व्यक्ति को दो किलो चूरा पोस्त के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी चकेरियां के रुप में हुई है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम और धारा 188 के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली के उप निरीक्षक गुरमीत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 2 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा । रिमांड अवधि के दौरान डोडा व चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुडे अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed