फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two people arrested with 25 KG dodapost

25 किलो डोडा पोस्त सहित कार सवार दो काबू

Wed, 16 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
two people arrested with 25 KG dodapost
सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गांव पोहड़का क्षेत्र से कार सवार दो व्यक्तियों को 25 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ काबू किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधू राम ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान भजन सिंह व सतपाल उर्फ बिट्टू निवासी रानियां चुंगी, सिरसा के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा के सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को गांव पोहड़का क्षेत्र में पुलिस को देखकर कार सवार व्यक्तियों ने भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त कार सवार दोनों व्यक्तियों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 25 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्तियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed