{"_id":"65242edaba84ec8c2e015168","slug":"two-new-cases-of-dengue-found-in-the-district-figure-reaches-170-sirsa-news-c-128-1-svns1027-7771-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले में मिले डेंगू के दो नए मामले, 170 तक पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले में मिले डेंगू के दो नए मामले, 170 तक पहुंचा आंकड़ा
Mon, 09 Oct 2023 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले में सोमवार को डेंगू के दो नए मामले मिले हैं। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 170 तक पहुंच गई है। इनमें से एक मरीज सरकारी अस्पताल और दो मरीज निजी अस्पताल में दाखिल है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी जिले में स्थिति सामान्य होते हुए नजर नहीं आ रही है।
सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र कुमार भादू ने बताया कि सोमवार को चत्तरगढ़पट्टी में एक और ऐलनाबाद में एक मरीज डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। अब तक 170 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि इनमें से 167 मरीजों स्वस्थ हो चुके हैं। शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं मच्छरों को खत्म करने के लिए अब तक शहर में दो बार और गांवों में एक बार फॉगिंग करवाई जा चुकी है। जबकि अब उन स्थानों पर फॉगिंग करवाई जा रही है। जिन स्थानों पर डेंगू के मामले मिल रहे है। लोग खुद का मच्छरों से बचाव रखें।