फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two minor daughters in the district

जिले में दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म, एक से छेड़छाड़

Mon, 05 Oct 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two minor daughters in the district
हाथरस की पीड़िता के लिए न्याय की गुहार के बीच रविवार को जिले में भी दो बेटियों से दुष्कर्म व एक से छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ। इनमें से दो नाबालिग और एक 4 वर्षीय मासूम है। पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों पर पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही मासूम से दुष्कर्म केे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पहली शिकायत के मुताबिक भिवानी जिले के एक गांव निवासी नाबालिग से शहर के एक होटल में दो युवकों ने दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी जिले के एक गांव के युवक से बातचीत हुई। कई दिनों तक बातचीत के बाद उसने बहला फुसलाकर उसे 14 सितंबर को सिरसा के एक होटल में बुलाया। यहां वह अपने साथी के साथ आया। रात को दोनों उसके साथ एक ही कमरे में रुके और दोनों ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं इस बारे किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। दोनों की हरकतों से परेशान होकर उसने शनिवार को परिजनों को बताया, जिसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी एसआई सुनीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी गुरप्रीत व नरदेव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी शिकायत के मुताबिक शहर की कॉलोनी निवासी एक नाबालिग से पड़ोस के युवक ने छेड़छाड़ की व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 1 अक्तूबर की सुबह वह घर में अकेली थी। इसी दौरान युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। शनिवार को उसने आरोपी की हरकत से तंग आकर परिजनों को बताया, जिसपर परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी एसआई सुनीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल की मासूम से दरिंदगी
उधर, ऐलनाबाद की 4 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर ऐलनाबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि 2 अक्तूबर की शाम को उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक उसे बहलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। उसकी बेटी को घर के बाहर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जैसे ही उन्हें घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने बच्ची को संभाला और उसे अस्पताल में पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। जांच अधिकारी सुशील बाला ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed