फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two Man died in accident at Sirsa

Sirsa: सैर के बाद घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

Fri, 18 Nov 2022 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 12:56 PM IST
सार

दोनों युवक ही परिवार में इकलौती संतान थी। मामले की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। दिलप्रीत की आयु करीब 20 वर्ष है जबकि मोहित फुटेल की आयु करीब 18 वर्ष की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Two Man died in accident at Sirsa
सिरसा में हादसे में दो युवकों की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा में नेशनल हाईवे पर सैर करने के बाद घर लौट दो युवकों की भावदीन टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। पास के खेत निवासी एक व्यक्ति ने मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुके थे। युवकों की पहचान भावदीन निवासी दिलप्रीत और मोहित फुटेला के रूप में हुई है। दोनों की युवक परिवार की इकलौती संतान थी। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल बना है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार दोनों युवक आपस में दोस्त थे और सुबह पांच बजे ही नेशनल हाईवे पर सैर करने के लिए निकलते थे। टोल प्लाजा पर स्थित ढाबे से चाय पीने के बाद वह वापस घर जा रहे थे। ऐसे में पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन लवप्रीत के उपर से ही गुजर गया जबकि मोहित फुटेल के सिर पर गंभीर चोट लगी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव वासी मौके पर एकत्र हुए और एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अब पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में छाया मातम 
दोनों युवक ही परिवार में इकलौती संतान थी। मामले की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। दिलप्रीत की आयु करीब 20 वर्ष है जबकि मोहित फुटेल की आयु करीब 18 वर्ष की बताई जा रही है। वहीं दिलप्रीत के चाचा ने बताया कि सुबह छह बजे उसकी दिलप्रीत से बातचीत हुई थी और दिलप्रीत सैर करने के बाद वापस लौट रहा था। दो मिनट बाद उसने कॉल की तो दिलप्रीत ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद उन्हें घटना होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed