{"_id":"63539ba86db5170a8433f7c8","slug":"two-man-arrested-with-one-kilo-heroin-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: एक किलो हेरोइन के साथ राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार, डबवाली सीआईए को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: एक किलो हेरोइन के साथ राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार, डबवाली सीआईए को मिली सफलता
Sat, 22 Oct 2022 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:01 PM IST
सार
शनिवार देर रात को सीआईए डबवाली इंचार्ज प्रेम कुमार अपनी टीम के साथ डिंग रोड क्षेत्र में गश्त पर थी। सूचना मिलने पर टीम पेट्रोल पंप के पास पहुंची। टीम को चाय की दुकान पर बैठे दो युवक संदिग्ध प्रतीत हुए।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआईए डबवाली और डिंग थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनसे एक किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को डिंग रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हेरोइन सहित पकड़ा। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान गुलाम नबी उर्फ गामी व सद्दाम निवासी भुरानपुरा तहसील टिब्बी थाना तलवाड़ी झील जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई।
विज्ञापन
नशे की रोकथाम के लिए सिरसा पुलिस की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
शनिवार देर रात को भी सीआईए डबवाली इंचार्ज प्रेम कुमार अपनी टीम के साथ डिंग रोड क्षेत्र में गश्त पर थी। सूचना मिलने पर टीम पेट्रोल पंप के पास पहुंची। टीम को चाय की दुकान पर बैठे दो युवक संदिग्ध प्रतीत हुए। दोनों युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी विनोद कुमार पीजीटी जीजीएसएस कोटली के समक्ष तलाशी ली गई तो दोनों युवकों की जेबों से 500-500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। टीम ने दोनों युवकों को काबू कर डिंग थाने में पहुंचा दिया। पुलिस ने डिंग थाना एएसआई सुरेश कुमार के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पहली बार पकड़ी गई इतनी मात्रा में हेरोइन
सिरसा पुलिस ने पहली बार क्षेत्र से एक किलो हेरोइन पकड़ी है। इससे पहले इससे कम मात्रा में हेरोइन पकड़ी गई थी। वहीं सिरसा पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। उक्त आरोपी राजस्थान क्षेत्र से हेरोइन लेकर आए थे। वहीं पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन