फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two lakh rupees and jewelery stolen in the box for daughter's wedding

बेटी की शादी के लिए संदूक में रखे दो लाख रुपये व आभूषण चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees and jewelery stolen in the box for daughter's wedding
सिरसा। शहर के सिकलीगर मोहल्ले में शादी के लिए संदूक में रखे दो लाख रुपये व आभूषण चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। परिवार के लोगों ने पड़ोस के युवक पर चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक फूल सिंह ने बताया कि 22 जून को उसकी लड़की की शादी थी। उसने बताया कि पार्टी के लिए दो लाख रुपये, सोने की नथनी, दो सोने के कोके व एक चांदी की पायल की जोड़ी घर के कमरे में रखे संदूक में रखी थी। सायं को पड़ोस में ही रहने वाला सूरज संदूक से नकदी व आभूषण निकालकर ले गया। परिवार की महिला ने उसे घर से निकलते हुए देख लिया। सूरज ने उसके साथ हाथापाई भी की, लेकिन वह मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed