फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two kilograms of opium worth lakhs of rupees recovered from a fruit vendor

फ्रूट की रेहड़ी लगाने वाले युवक से लाखों रुपये कीमत की दो किलो अफीम बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two kilograms of opium worth lakhs of rupees recovered from a fruit vendor
सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सिविल अस्पताल रोड क्षेत्र से एक व्यक्ति को लाखों रुपये की दो किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह परशुराम चौक पर फ्रूट की रेहड़ी लगाता है और किसी अन्य रेहड़ी चालक से सामान लेकर नागरिक अस्पताल क्षेत्र में किसी अन्य व्यक्ति को देने के लिए गया था। अफीम की सप्लाई करने के लिए उसे पांच हजार रुपये मिले थे। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी की तलाश करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सुधीर निवासी केवलड़ी शेरगाटी बिहार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए टीम गश्त के दौरान नागरिक अस्पताल रोड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसने पुलिस पार्टी को देख कर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जा से दो किलोग्राम अफीम बरामद हुआ। सीआईए डबवाली प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अन्य आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
पुलिस की ओर से कुछ दिन पहले भी एक भारी मात्रा में अफीम बरामद की गई थी। जिसके बाद अब बिहार निवासी युवक को काबू किया है। हालांकि इस मामले के मुख्य आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने पांच हजार रुपये देकर अफीम सप्लाई करने की बात कही है। जिसके बाद पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed