फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two hundred policemen launched checking campaign in the early morning after blockade of JJ Colony

जेजे कॉलोनी की नाकाबंदी कर अलसुबह दो सौ पुलिसकर्मियों ने चलाया चेकिंग अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two hundred policemen launched checking campaign in the early morning after blockade of JJ Colony
अभियान के दौरान जेजे कॉलोनी में चैकिंग करती पुलिस टीम। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में अपराध रोकने, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश और नशे के खिलाफ जिला पुलिस ने कॉबिंग अभियान चलाया। शहर की जेजे कॉलोनी में सुबह 7 बजे 200 पुलिसकर्मियों की टीम ने अचानक रेड की। चारों तरफ से नाकाबंदी कर कॉलोनी को घेर लिया गया। इसके बाद डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया। डीएसपी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सिटी एसएचओ, सिविल लाइन, यातायात, सीआईए, एंटी नारकोटिक्स सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने जांच की।
विज्ञापन

जेजे कॉलोनी के बाहर बुधवार सुबह पांच बजे 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी एकत्र हुए। मौके पर पहुंचे डीएसपी संजय बिश्नोई ने चारों तरफ से घेर लेने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने कॉलोनी को आने-जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी। इसके बाद अलग-अलग टीमें गठित की गई। इसके बाद शहर पुलिस, सिविल लाइन थाना, यातायात थाना, सीआईए और एंटी नारकोटिक्स की सेल ने कॉलोनी में संघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। सुबह सात बजे शुरू हुआ अभियान करीब साढ़े आठ बजे तक चला।
विज्ञापन

कागजात दिखाने पर वापस दे दिए जाएंगे वाहन
जांच के दौरान पुलिस ने कॉलोनी से काफी मात्रा में शराब जब्त की। हालांकि अभी पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि कॉलोनी से काफी मात्रा में शराब बरामद हुई है। इसके अलावा बिना कागजात के दोपहिया वाहन भी पुलिस को मिले हैं। इन सभी को जब्त कर लिया गया है। अब पुलिस कागजात लेकर आने वालों के वाहन उन्हें वापस सौंप देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जेजे कॉलोनी में जांच अभियान चलाया था। इसमें सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में करीब 200 पुलिसकर्मियों की फोर्स भेजी गई। कॉलोनी को पहले चारों तरफ से घेर लिया गया और नाकाबंदी कर जांच शुरू की गई। आगे भी ऐसे अभियान पुलिस द्वारा जारी रखे जाएंगे, ताकि अपराध को रोेका जा सके तथा अपराधियों में भय बना रहे।
-संजय बिश्नोई, डीएसपी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed