{"_id":"67e2f1faa39032515b054a7b","slug":"two-families-lost-their-only-sons-in-accidents-bikes-collided-on-monday-one-died-on-the-spot-the-other-died-during-treatment-sirsa-news-c-128-1-svns1027-135252-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो परिवारों ने खोए इकलौते बेटे : सोमवार को आपस में टकराई थी बाइक, एक की माैके पर गई थी जान, दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो परिवारों ने खोए इकलौते बेटे : सोमवार को आपस में टकराई थी बाइक, एक की माैके पर गई थी जान, दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पहुचें मृतकों के परिजन। संवाद
सिरसा। मंगाला-माधोसिघाना रोड पर हुए सोमवार को दोनों बाइक की टक्कर में घायल दूसरे युवक की भी मौत हो गई। मंगलवार को दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवाया गया। दोनों युवक अपने परिवार में इकलौते थे और उन्हीं पर परिवार की सारी जिम्मेदारी थी। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की। गांव जमाल और रामनगरिया में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
सोमवार शाम को मंगाला-माधोसिघाना रोड पर हैफेड के सामने गांव जमाल निवासी सुनील और रामनगरिया निवासी अमन की बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमन को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मल्लेकां पुलिस चौकी से जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बालाराम ने बताया कि दोनों परिवार की सहमति से इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। दोनों शवों का पोस्टमोर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
-- --
दोनों के पिता करते हैं खेतीबाड़ी
गांव जमाल के सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डूडी ने बताया कि 25 वर्षीय सुनील सहारण मल्लेकां इलेक्ट्रिक एजेंसी में मैकेनिक था। वह एजेंसी के काम से सिरसा जा रहा था। मंगाला के पास पहुंचने पर यह हादसा हो गया। सुनीत के पिता खेतीबाड़ी करते हैं और परिवार में एक छोटी बहन व मां है। वह ही अपने घर का गुजारा चलता था। वहीं रामनगरिया के अमन की उम्र 27 साल थी। वह पीडब्ल्यूडी में हरियाणा कौशल रोजगार निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसकी रामनगरिया में ही ड्यूटी थी। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता श्यामलाल खेतीबाड़ी करते हैं।