फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two employees dismissed after 6 years of embezzlement in government treasury

Sirsa News: सरकारी खजाने में गबन के 6 साल बाद दो कर्मचारी बर्खास्त

Wed, 07 May 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 07 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two employees dismissed after 6 years of embezzlement in government treasury
कालांवाली। सिरसा के डीसी शांतनु शर्मा ने उपमंडल कालांवाली में करीब छह साल पुराने गबन के मामले में दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर रिपोर्ट चंडीगढ़ मुख्यालय को भेज दी है। हालांकि इस मामले में ऐलनाबाद में भी एक कर्मचारी का नाम सामने आया है और उस पर भी प्रशासन ने कार्रवाई की है। कालांवाली में बर्खास्त किए गए जूनियर प्रोग्रामर सन्नी कुमार वर्तमान में सिरसा में तैनात थे जबकि डाटा इंट्री ऑपरेटर आशीष कुमार उपमंडल कार्यालय कालांवाली में ही कार्यरत था।
विज्ञापन




----



यह था पूरा मामला



वित्तीय वर्ष 2018-2019 में उपमंडल कार्यालय कालांवाली में सरकारी राजस्व में गबन करने का मामला सामने आया था। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, शस्त्र लाइसेंस संबंधी कार्यों आदि की फीस के करीब 6,03,460 रुपये सरकारी खजाने में नहीं जमा करवाए गए थे। इस गबन में कालांवाली में कार्यरत रहे जूनियर प्रोग्रामर सन्नी कुमार और डाटा इंट्री ऑपरेटर आशीष कुमार पर शक था। इसलिए सिरसा के डीसी ने जांच बैठाई और जांच में जूनियर प्रोग्रामर सन्नी कुमार और डाटा इंट्री ऑपरेटर आशीष कुमार की संलिप्तता पाई गई है। बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों ने करीब दो लाख रुपये सरकारी खजाने में जमा करवा दिए हैं। इसके बावजूद अब भी करीब चार लाख की बकाया राशि सरकारी खजाने में जमा नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed