{"_id":"6449657652a8b2939002be16","slug":"two-elderly-people-died-of-corona-after-four-months-were-suffering-from-asthma-sirsa-news-c-21-1-116501-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चार महीने बाद कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत, दमा से थे पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चार महीने बाद कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत, दमा से थे पीड़ित
Wed, 26 Apr 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से मौत होने के बाद बुजुर्ग के शव को बिना पीपीई किट पहने ले जाते स्वास्थ्य कर्मी।
सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के साथ-साथ जानलेवा होता जा रहा है। चार महीने के बाद बुधवार को दो कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। दोनों संक्रमित बुजुर्ग थे और सांस के रोग से पीड़ित थे। इनका पिछले कुछ दिनों से नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 549 तक पहुंच गया है।
जिले में बुधवार को 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही शहर के ए ब्लॉक निवासी 80 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई। बुजुर्ग महिला लंबे समय से सांस व दमा की बीमारी से पीड़ित थी। इसके अलावा लॉर्ड शिवा कॉलेज क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना के कारण मौत हो गई। यह भी सांस के रोग से पीड़ित था। कोविड गाइडलाइन के अनुसार दोनों का अंतिम संस्कार किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने 153 संदिग्धों के सैंपल लिए। जिले में अब कोरोना के 92 मरीज सक्रिय हैं। इसमें से तीन मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल, जबकि 89 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिसमें से दो की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
237 संदिग्धों के सैंपल की रिपोर्ट आना शेष
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक सात लाख 40 हजार 353 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 34435 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब तक 33794 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में 237 संदिग्धों के सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। जिले का रिकवरी रेट अब 98.13 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.59 फीसदी है। जिले का पॉजिटिव रेशो 6.52 फीसदी तक पहुंच गया है।
15 संक्रमितों में से सात की उम्र 30 से कम
बुधवार को पांच महिलाएं व 10 पुरुष संक्रमित मिले हैं। संक्रमित में सबसे अधिक युवा हैं।सात संक्रमितों की उम्र 30 से कम है। सिरसा शहर में चार, ऐलनाबाद में चार, कालांवाली में एक, ओढां में तीन, नाथूसरी चोपटा में दो, बडागुढ़ा में एक मरीज संक्रमित मिला है।
वर्जन
जिले में कोरोना के कारण दो की मौत हुई है। दोनों सांस के रोग से पीड़ित थे। दोनों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही दोनों का अंतिम संस्कार किया गया है। लोग कोरोना से बचाव के मास्क व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। - डॉ. हरसिमरण सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।