फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two died of corona, 101 new infected found

कोरोना से दो की मौत, 101 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
two died of corona, 101 new infected found
सिरसा। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दूसरे दिन भी जिले में दो संक्रमितों की मौत हो गई। दोनों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। इसके साथ ही सोमवार को 101 नए संक्रमित मिले। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 615 हो गई है। हालांकि राहत भरी खबर है कि 169 लोगों ने कोरोना को मात दे दी।
विज्ञापन

डबवाली का 65 वर्षीय व्यक्ति, नुहियांवाली निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट में विगत दिनों कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के कारण जिले में मौतों का आंकड़ा 520 हो गया है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को शहर में 40, डबवाली में दो, ऐलनाबाद में आठ, कालांवाली में 10, ओढां में एक, नाथूसरी चोपटा में आठ, माधोसिघाना में छह, रानियां में पांच, चौटाला में 12, बडागुढ़ा में नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अब तक छह लाख 15 हजार 547 लोगों की जांच की की जा चुकी है। अब तक कुल 32,536 संक्रमित मिल चुके है और 31, 401 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 95.51 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अब 250 के स्थान पर 50 रुपये में होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट
सरकार की ओर से कोविड टेस्टिंग बढ़ाने और आमजन को सुविधा देने के लिए जांच के दामों में कटौती की गई है। अब रैपिड एंटीजन का रेट 250 रुपये से कम कर मात्र 50 रुपये कर दिया है। कोरोना से जुड़ी सभी जांच स्वास्थ्य संस्थानों में निशुल्क है, लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना की जांच को सस्ता कर दिया है।
रैपिड एंटीजन के अलावा अन्य किसी भी रेट में बदलाव नहीं किया गया है। हरियाणा सरकार की ओर से आरटीपीसीआर के लिए 299 रुपये, घर पर विजिट कर आरटीपीसीआर सैंपल कलेक्शन के लिए 499 रुपये फिक्स किया गया था। सीबीनॉट के लिए 2400 रुपये, ट्रूनेट के लिए 1250 रुपये, तथा आइजी बेस्ड एलाइजा के लिए 250 रुपये तय किए गए हैं।

------
वर्जन
जिले में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। सरकार की ओर से रैपिड एंटीजन टेस्ट के रेट कम किए गए है। निजी अस्पतालों में पहले 250 रुपये से टेस्ट किए जाते थे लेकिन अब इसके दाम कम कर 50 रुपये तय कर दिया है।
- डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed