फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Statistical information will be collected from households and establishments by the NSO.

Sirsa News: एनएसओ की ओर से परिवारों और प्रतिष्ठानों से जुटाई जाएगी सांख्यिकीय जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Statistical information will be collected from households and establishments by the NSO.
सिरसा। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) का क्षेत्र संकार्य प्रभाग सितंबर में सिरसा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू एवं व्यावसायिक सर्वेक्षण करेगा। चयनित परिवारों और प्रतिष्ठानों से संपर्क कर जुटाई गई जानकारी का उपयोग योजना निर्माण एवं नीतियों के निर्धारण में किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला जनसूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रामनाथ ने बताया कि एनएसओ वर्ष 1950 से परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से विभिन्न प्रकार की सांख्यिकीय सूचनाएं एकत्र कर रहा है। वर्तमान में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, प्रवासन सर्वेक्षण, ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण, स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, अनइनकॉरपोरेटेड सर्विस एंटरप्राइजेज का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसयूएसई), थोक मूल्य सूचकांक तथा इनकॉरपोरेटेड सर्विस सेक्टर एंटरप्राइजेज का वार्षिक सर्वेक्षण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रामनाथ ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त सभी सूचनाएं गोपनीय रखी जाती हैं तथा परिवारों एवं प्रतिष्ठानों की पहचान किसी रिपोर्ट अथवा प्रकाशित आंकड़ों में उजागर नहीं की जाती। जानकारी का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों, योजना एवं नीति निर्माण के लिए किया जाता है। उन्होंने नागरिकों एवं उद्यमों से सर्वेक्षण अधिकारियों को आवश्यक सहयोग देने और सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में होंगे सर्वेक्षण :
-प्रवासन संबंधी विवरण सर्वेक्षण: दवाला और झोरड़नाली।
-आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण: कुसुंबी, मंगाला और सिरसा।
-एएसयूएसई: मौजू खेड़ा और सिरसा।
-राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण: माखोसरानी, बाहिया और मंगाला।
-उपभोक्ता मूल्य सूचकांक: वैदवाला, गंगा और मंडी डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed