फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two died in accident after car collid with tree in Sirsa

सिरसा: पेड़ से टकराई गाड़ी, महिला सहित दो की मौत, घायल 9 लोगों को करवाया अस्पताल में भर्ती

Tue, 08 Feb 2022 12:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 12:53 AM IST
सार

सड़क हादसा हो जाने के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने लखविंद्र सिंह (65) निवासी ऐलनाबाद व बलवीर कौर निवासी ढूढियांवाली को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Two died in accident after car collid with tree in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

हरियाणा में सिरसा के बरनाला रोड पर गांव फरमाई खुर्द के पास रविवार रात को हुए एक सड़क हादसे में क्रूजर में सवार महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई तथा नौ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐलनाबाद निवासी लखविंद्र सिंह अपनी पुत्री के पटियाला स्थित ससुराल में भोग में शामिल होकर क्रूजर गाड़ी से लौट रहे थे।

विज्ञापन

 

हादसे में घायल संतनगर निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि रात को करीब 8 बजे गांव फरमाई खुर्द के पास उनकी गाड़ी के आगे कुछ आ गया तथा गाड़ी पेड़ से टकराकर करीब दस फीट सड़क से नीचे खेतों में चली गई। सड़क हादसा हो जाने के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने लखविंद्र सिंह (65) निवासी ऐलनाबाद व बलवीर कौर निवासी ढूढियांवाली को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

इसके अलावा इस हादसे में कश्मीर सिंह निवासी संतनगर, हरी सिंह निवासी ऐलनाबाद, छिंद्र कौर निवासी ऐलनाबाद, गुरमेज सिंह निवासी ढूढियांवाली, महेंद्र सिंह निवासी ऐलनाबाद, बलविंद्र कौर निवासी मतुवाला, बलदेव सिंह निवासी मतुवाला व सुखविंद्र सिंह घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन सभी को इलाज के लिए सरकारी व निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed