{"_id":"673e2105e828cc8b530aad11","slug":"two-day-district-level-youth-festival-today-youth-will-show-talent-in-15-competitions-sirsa-news-c-128-1-sir1002-128868-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव आज, 15 स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाएंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव आज, 15 स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाएंगे युवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। विवेकानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिलास्तरीय दो दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन वीरवार से किया जाएगा। महोत्सव में विद्यार्थी 15 विधाओं में हिस्सा लेंगे।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से 21 व 22 नवंबर को युवा महोत्सव का करवाया जाएगा। महोत्सव में पहले दिन लायंस क्लब अमर के संस्थापक स्वामी रमेश साहुवाला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समापन समारोह में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशलाल विजेताओं को सम्मानित करेंगे। युवा महोत्सव में 15 से लेकर 29 आयु के युवा हिस्सा ले सकेंगे।
::::::::::::::::::::::::
इस विधाओं में हिस्सा लेंगे युवा
- समूह लोक नृत्य
- समूह लोकगीत
- एकल लोक नृत्य
- एकल लोकगीत
- कहानी लेखन
- पोस्टर मेकिंग
- भाषण प्रतियोगिता
- फोटोग्राफी
- पेंटिंग व हैंडीक्राफ्ट
- टैक्सटाइल्स
- एग्रो प्रोडक्ट
::::::::::::::::::::::
युवा महोत्सव के लिए कमेटियों का किया गठन
जिला स्तरीय युवा महोत्सव के लिए जिला स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है। जिसमें जिला उपायुक्त को अध्यक्ष, आईटीआई के प्रिंसिपल को सदस्य सचिव, जिला शिक्षा अधिकारी, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्रिंसिपल, राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल, राजकीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार या प्रतिनिधी, राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के प्रिंसिपल, जिला लोक संपर्क अधिकारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र संगठन, जिला एनएसएस अधिकारी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
:::::::::::::::::
साइंस मेले का भी होगा आयोजन
जिला स्तरीय युवा महोत्सव में इस बार आकर्षण का केंद्र साइंस का मेला होगा। इसमें विभिन्न तरह की विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस मेले का थीम इनोवेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, इनोवेशन जैसे डैम, सोलर सिस्टम आदि मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। साइंस मेले में कम से कम 5 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। साइंस मेला में भाग लेकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तर व राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही राज्य स्तर पर विजेता को राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा।
::::::::::::::::::::
वर्जन
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से 21 व 22 नवंबर को युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां संपन्न हो गई है। इस युवा महोत्सव का आयोजन रानियां रोड स्थित विवेकानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया जाएगा।
-कपिल शर्मा, प्रेस प्रवक्ता, आईटीआई सिरसा।