फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two arrested with 14 Kg doda post

14 किलोग्राम डोडापोस्त सहित युवक काबू

Fri, 28 Feb 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
two arrested with 14 Kg doda post
जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर बेगू रोड सिरसा क्षेत्र से दो युवकों को 14 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान राजकुमार उर्फ राजू व बलविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र सिंह निवासियान ओढां के रुप में हुई है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन युवकों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा के उप निरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान बेगू रोड सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे दो युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त दोनों युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 14 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed