{"_id":"670ebd29c0be966f9d02d694","slug":"two-accused-of-cheating-rs-17-lakh-on-the-pretext-of-giving-profit-in-insurance-policy-arrested-from-delhi-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127179-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बीमा पॉलिसी में मुनाफा देने का झांसा देकर 17 लाख रुपये ठगने के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बीमा पॉलिसी में मुनाफा देने का झांसा देकर 17 लाख रुपये ठगने के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Wed, 16 Oct 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 17 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि उनके रैकेट का पता चल सके।
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी संगम विहार न्यू दिल्ली तथा दीपक निवासी न्यू अशोक विहार दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
आरोपियों ने सिरसा के गांव शेरपुरा निवासी महेंद्र को बीमा पॉलिसी में मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर जनवरी से लेकर जून तक की अवधि के दौरान करीब 17 लाख 61 हजार रुपये की ठगी की गई थी। इस संबंध में महेंद्र कुमार की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए दोनों आरोपियों को दिल्ली से काबू किया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि अभियोग की जांच जारी है और जांच के दौरान जो भी व्यक्ति इस प्रकरण में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।