फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two accused arrested with 24 kg dodapost

24 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with 24 kg dodapost
सिरसा। सीआईए कालांवाली की दो अलग-अलग टीमों ने गश्त के दौरान गांव चौटाला क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 24 किलोग्राम डोडापोस्त सहित काबू किए है।
विज्ञापन

सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि प्रथम घटना में सीआईए कालांवाली ने गश्त के दौरान बस स्टैंड गांव चौटाला क्षेत्र से एक व्यक्ति को 12 किलो 500 ग्राम डोडापोस्त के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हरदीप सिंह निवासी मसीतां जिला सिरसा के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य घटना में जिले की सीआईए कालांवाली ने चेकिंग के दौरान संगरिया रोड चौटाला क्षेत्र से एक व्यक्ति को 11 किलो 500 ग्राम डोडापोस्त के साथ काबू किया है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान महेंद्र सिंह निवासी मसीतां जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लाई की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed