फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two accused arrested for duping people of Rs 1.08 crore on the pretext of investing money in stock market

Sirsa News: शेयर बाजार में रुपये लगवाने का झांसा देकर 1.08 करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for duping people of Rs 1.08 crore on the pretext of investing money in stock market
सिरसा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक करोड़ आठ लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रामेश्वरकडेला उर्फ रमेश निवासी वार्ड 4 अमरपुरा भिनासर बिकानेर व नरेंद्र चांगनी उर्फ लालू निवासी वार्ड 73 बिनानी चौक बीकानेर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर एक लाख 10 हजार रुपये की राशि व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गौरतलब है कि साइबर थाना पुलिस ने इस केस में पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इस संबंध में सिरसा निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह व्यवसाय करता है। उसके दोस्त राजेंद्र कुमार निवासी भारत नगर व दीपक कुमार गांव रुपाणा खुर्द खुद शेयर मार्किट में पैसा लगाते हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने व उसके साथियों ने फेसबुक पर एक विज्ञापन पर क्लिक कर शेयर मार्किट में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान फेसबुक पेज पर एक लिंक आया, जिस पर क्लिक करते ही वे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। उन्होंने लालच में आकर व्हाट्सएप ग्रुप में एक लिंक से केसीएल नाम का एप डाउनलोड किया। उन्होंने झांसे में आकर एप पर खातों में से पैसे ट्रांसफर करने शुरू कर दिए और बदले में रिटर्न भी आने लगा। साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस कर तीनों व्यक्तियों ने धीरे-धीरे कर करीब एक करोड़ 8 लाख रुपये का निवेश कर दिया। कुछ समय बाद उन्होंने पैसे निकालने के लिए एप पर क्लिक किया तो एप पूरी तरह से बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed