फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Twenty-two million lost to the lure of Tata Safari

टाटा सफारी के लालच में गंवाए पौने दो लाख

Mon, 14 Jul 2014 12:01 AM IST
sirsa
sirsa Updated Mon, 14 Jul 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन

जागरुकता के अभाव में एक और ग्रामीण के साथ टाटा सफारी का लालच देकर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात ओढां क्षेत्र के गांव जलालआना में एक व्यक्ति के साथ हुई है, जहां ठगों के झांसे में आए व्यक्ति ने टाटा सफारी के लालच में अपनी मेहनत मजदूरी की कमाई के साथ साथ अपनी कार भी गवां दी, लेकिन उसके हाथ पछतावे के कुछ नहीं लगा।

विज्ञापन


उक्त व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जलालआना निवासी जग्गा सिंह नामक व्यक्ति ने टीवी पर चल रही एक चेहरा बताओ इनाम पाओ प्रतियोगिता देखी, जिसमें फिल्म स्टार सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा दिखाकर उसकी पहचान करने को कहा गया। जिस पर जग्गा सिंह ने तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर चेहरे की पहचान बता दी।
विज्ञापन


 इसके बाद उसके पास तीन दिन बाद फोन आया कि जिसने यह कहते हुए जग्गा सिंह को बधाई दी कि आप बड़े भाग्यशाली हैं, आप हमारे पहले विजेता हैं, आपके इनाम में टाटा सफारी निकली है। ये सुनते ही जग्गा सिंह की खुशी का ठिकाना न रहा। फिर दो दिन बाद फोन आया कि आप वहां आकर गाड़ी ले जाएंगे या फिर गाड़ी की कीमत 12 लाख 60 हजार रुपये नकद लेना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जग्गा सिंह ने नकदी मांगी तो आगे से जवाब मिला कि वे उनके खाते में टैक्स खर्चे के तौर पर 8500 रुपये डलवा दें। चमचमाती गाड़ी के सपनों में खोए जग्गा सिंह ने रात बड़ी मुश्किल से गुजारी और सुबह होते ही उसने जैसे तैसे 8500 रुपये उनके बताए खाते में डलवा दिए। उसके एक दिन बाद फिर फोन आया कि इधर टैक्स बढ़ गया है, आप 26 हजार रुपये और जमा करवाएं।

जग्गा सिंह ने इधर-उधर से जुगाड़ कर 26 हजार रुपये ठगों के खाते में डलवा दिए। उसके बाद दूर बैठे ठगों के फोन आते रहे और जग्गा सिंह उसमें फंसता चला गया। जब उसने 60 हजार रुपये गवां दिए तो वह पीछे हट गया, परंतु घरवालों ने कहा कि जब इतने पैसे दे दिए तो कुछ और सही, आखिर 12 लाख 60 हजार का मामला है। इस प्रकार जग्गा सिंह अपने घर की कीमती चीजें बेचकर उनकी मांग पूरी करता रहा।

 जब जग्गा सिंह के पास कुछ न बचा तो उसने अपनी इंडिका कार भी ये सोचकर बेच दी कि अब तो बड़ी गाड़ी आने वाली है। जब तक कि वह होश में आता तब तक वह इस क्रम में एक लाख 80 हजार रुपये ठगों की भेंट चढ़ा चुका था।

इन्हें भी महंगा पड़ा था सफारी का लालच
गांव टप्पी निवासी किसान जगजीत सिंह ने इसी प्रतियोगिता में फंसकर टाटा सफारी के चक्कर में एक लाख 15 हजार 800 रुपये, माधो सिंघाना के किसान राजेंद्र कुमार ने दो लाख रुपये और फतेहाबाद में पुलिस के एक जवान ने 50 हजार रुपये की चपत खाई है।

 हालांकि ये वो शख्स हैं जिन्होंने सामने आने की हिम्मत दिखा दी वर्ना ज्यादातर लोग तो इस प्रकार की ठगी हो जाने के बाद ये सोचकर चुप्पी साध लेते हैं कि नुकसान तो हो ही गया अब लोगों के सामने खुद को हंसी का पात्र क्यों बनाया जाए।


कार्रवाई तो करेंगे ही
देखिए इस मामले में सबसे पहले तो स्वयं को जागरूक होना आवश्यक है और दूसरा कई बार लालच भी इसमें आड़े आ जाता है। इस संबंध में हमारे पास शिकायत आती है तो हम कार्रवाई करते हैं। सबसे बेहतर तो यही है कि खुद जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें।
- धर्मबीर सिंह, सिटी डीएसपी, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed