फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Truck loaded with ransom attacked by RTA team

आरटीए टीम पर हमला कर छुड़वाया पत्थरों से भरा ट्रक

Thu, 04 Feb 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Truck loaded with ransom attacked by RTA team
पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया ट्रक। - फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरटीए टीम पर बदमाशों ने हथियारों सहित हमला कर दिया और पत्थरों से भरा ट्रक छुड़वा राजस्थान की तरफ फरार हो गए। जबकि एक कर्मी को बंधक बना उससे पर्स और अन्य सामान भी छीन लिया। बदमाशों से मुकाबले के दौरान टीम के एक सदस्य को चोट भी लगी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक राजस्थान नंबर का ट्रक बरामद कर लिया। पुलिस ने पांच नामजद और 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आरटीए अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि टीम में सहायक सचिव नरेंद्र सिंह राठी, सिपाही प्रवीण कुमार और पवन कुमार ऐलनाबाद से नोहर रोड खारी सुरेरां के पास नाका लगा वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी राजस्थान की तरफ से पत्थरों से भरा ट्रक रोक दस्तावेजों की जांच की। ओवरलोड ट्रक का ऐलनाबाद में कांटा करवाने के लिए पुलिस कर्मी प्रवीण को उसमें सवार कर दिया। जबकि आरटीए टीम के सदस्य गाड़ी से ट्रक के पीछे-पीछे चल रहे थे। तभी चालक ने गाड़ी को दूसरे रोड पर ले लिया। ऐसे में ट्रक रास्ते में बंद होने के कारण चालक सोनू और परिचालक ट्रक से उतरकर फरार हो गए। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने उनका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

एक गाड़ी और ट्रक पर सवार होकर आए बदमाश, टीम पर किया हमला
ट्रक चालक और परिचालक के फरार होने के कुछ समय बाद एक गाड़ी व एक अन्य ट्रक में कुछ बदमाश हथियार लेकर टीम के पास पहुंच गए और टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने टीम के सदस्यों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। टीम के सदस्य हमलावरों से जान बचाकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। ऐसे में पुलिस को देखते हुए बदमाश खेतों से भाग गए और पत्थरों से भरे ट्रक को भी छुड़वाकर फरार हो गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सदस्यों को जान से मारने की दी धमकी
वहीं पुलिस को दी शिकायत में शशि प्रकाश ने बताया कि जब बदमाशों ने उन पर हमला किया तो बदमाश उन्हें जाने से मारने की धमकी भी दे रहे थे। जबकि ट्रक चालक को जब ट्रक रोकने के लिए कहा तो ट्रक चालक ने उनकी गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास भी किया था। पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी जगदीश, भालाराम व राकेश सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

कोट
एसआई शशि प्रकाश के बयान पर मामला दर्ज किया है। हमलावर राजस्थान के बताए जा रहे है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने एक ट्रक बरामद कर दिया है। जल्द ही हमलावरों को हिरासत में ले लिया जाएगा।
-अनिल कुमार, एएसआई, ऐलनाबाद थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed