फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Truck driver accused in the case of death of Gujarat policemen in accident arrested

Sirsa News: हादसे में गुजरात पुलिसकर्मियों की मौत के मामले में आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

Fri, 28 Mar 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 28 Mar 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Truck driver accused in the case of death of Gujarat policemen in accident arrested
सिरसा। डबवाली में हुए हादसे में गुजरात के तीन पुलिसकर्मियों की मौत के मामले में चौटाला चौकी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अजय सैनी गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एवं चौटाला चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर आनंद बैनीवाल ने बताया कि डबवाली में भारत माला हाईवे पर गुजरात पुलिस की गाड़ी ट्रक से टकराकर 26 मार्च को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में घायल गुजरात के अहमदाबाद हंसपुरा निवासी पीएसआई जयेंन्द्र सिंह के बयान दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

घायल जयेंद्र सिंह ने बताया था कि वह अहमदाबाद शहर के रामोल थाने में बतौर अनुसंधानकर्ता के पद पर तैनात है। उनके थाने में 13 मई 2024 को पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले की जांच के संबंध में वह साथी कर्मचारियों के साथ पंजाब के लुधियाना जा रहे थे। 26 मार्च को अलसुबह करीब 5.30 पांच बजे डबवाली हाईवे पर उनकी गाड़ी के आगे पंजाब नंबर का ट्रक चल रहा था। उनकी गाड़ी क्रॉस करने लगी तो चालक ने बिना इंडीकेटर दिए ट्रक मोड़ दिया, जिससे उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। इस कारण उनके तीन साथियों की मौके पर ही मौत हो गई चौटाला चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से ट्रक भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed