{"_id":"67ab8cdfbf34dd9cbc0fc6a0","slug":"troubled-by-the-shortage-of-buses-youth-created-a-jam-requested-to-start-a-new-bus-sirsa-news-c-128-1-sir1002-133062-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बसों की कमी से परेशान युवाओं ने लगाया जाम, नई बस शुरू करने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बसों की कमी से परेशान युवाओं ने लगाया जाम, नई बस शुरू करने की लगाई गुहार
Tue, 11 Feb 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
रानियां में बस को रोककर जाम लगा नारेबाजी करते युवा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव बालासर में रोडवेज बस की समस्या से परेशान युवाओं व ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब 1 घंटे रोड जाम कर परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने महाप्रबंधक से नई बस लगाने की गुहार लगाई। इसके साथ ही जल्द ही उनकी समस्या का समाधान न होने पर बड़े स्तर पर जाम व प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
साधुराम, प्रिंस सोनी, राहुल, आदित्य, अमित, कुलदीप, अजय, रविंद्र, राहुल, मुकेश व रविंद्र कस्वां ने बताया उनके गांव से रोडवेज की एक ही बस सिरसा के लिए चलती है। यह गांव बचेर से वाया ढुढियांवाली होते हुए सुबह सवा 8 बजे बालासर पहुंचती है। उस समय बस में पैर रखने की जगह खाली नहीं बचती। उन्हें कॉलेज, यूनिवर्सिटी, ऑफिस के लिए बस में लटक कर जाना पड़ता है।
युवाओं ने बताया कि बस में भीड़ होने से गांव नाईवाला के विद्यार्थी व सवारियां भी सफर करने से वंचित रह जाती है। बालासर से करीब 50 से 60 युवाओं को कॉलेज व यूनिवर्सिटी जाने के लिए बस में लटक कर 30 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। कई बार छात्र बस से गिर कर चोटिल हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार रोडवेज महाप्रबंधक को उनकी इस समस्या से अवगत करवाया लेकिन अभी तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। युवाओं व ग्रामीणों ने कहा कि अगर विभाग ने जल्द ही बालासर से नई बस सेवा शुरू नहीं की तो वे बड़े स्तर पर रोड जाम करेंगे।
नई बस शुरू करवाने का हर संभव करेंगे प्रयास : सरपंच धर्मपाल
सरपंच धर्मपाल ने कहा कि पहले गांव की लड़कियों को बस की बहुत असुविधा थी। इसको लेकर जीएम से बात कर नई रोडवेज बस शुरू करवाई थी। अब लड़कों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर पंचायत की ओर से प्रस्ताव डाला जाएगा व जीएम से बात कर नई बस शुरू करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।