फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Triennial State Representative Conference from 19th to 21st December

Sirsa News: त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधित्व सम्मेलन 19 से 21 दिसंबर तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Triennial State Representative Conference from 19th to 21st December
सिरसा। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन से संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधित्व सम्मेलन 19 से 21 दिसंबर तक सिरसा स्थित शारदा पैलेस में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिलेभर में विभिन्न विभागों में अभियान चलाया जा रहा है। नेता राजेश भाकर व ब्लॉक ऐलनाबाद के प्रधान राजकुमार गुजर ने बताया कि सम्मेलन की व्यापक तैयारियों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न विभागों में संपर्क अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन के पहले दिन 19 दिसंबर को ओपन सेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कर्मचारी वर्ग के प्रतिनिधि एवं विभिन्न जन संगठनों के साथी भाग लेंगे। सम्मेलन में कर्मचारी वर्ग के साथ-साथ आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन की तैयारी के लिए प्रत्येक विभाग में कर्मचारी संगठनों एवं अन्य जन संगठनों के साथ तालमेल बनाकर अभियान लगातार जारी है। ऐलनाबाद क्षेत्र में गठित टीम में राजेश भाकर प्रभारी, राजकुमार गुजर ब्लॉक प्रधान, सुमेर सिंह चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप राठौड़ कोषाध्यक्ष, कालूराम कमेटी सदस्य सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


----

राज्य प्रतिनिधित्व सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस सम्मेलन में कर्मचारी वर्ग एवं आम जनता के मुद्दों के लिए आंदोलन की भावी रणनीति तय की जाएगी। यह सम्मेलन ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा। - राजेश भाकर, कर्मचारी नेता, जिला सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article