फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   tried to loot

Sirsa News: बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहे युवक से लूट की कोशिश नाकाम

Tue, 21 Apr 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
tried to loot
सामने से बाइक आती देखकर दो हमलावर भागे, एक को युवक ने पकड़ा
विज्ञापन


41 ग्राम हेरोइन व 23 हजार रुपये बरामद


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। गांव चक साहिबा के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार युवक से लूटपाट करने की कोशिश की। युवक ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दो भाग गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में गांव चक साहिबा निवासी अजय कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल की रात को वह अपने घर से बाइक पर रेलवे स्टेशन सिरसा की ओर जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर एक युवक ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कुछ आगे बढ़ने पर दो नकाबपोश युवक तेजधार हथियार लेकर अचानक उनके सामने आ गए। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और वह सड़क पर गिर पड़े। दोनों आरोपियों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की लेकिन तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक की रोशनी देखकर वे भाग निकले। अजय ने तुरंत गांव के अमरिंदर को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एक अन्य युवक वहां पहुंचा और बैग छीनने की कोशिश करने लगा। अजय ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। थोड़ी देर में अमरिंदर सिंह व सरपंच गुरचरण सिंह मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जसपाल सिंह निवासी गांव कोटली, लुधियाना पंजाब बताया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 41.20 ग्राम हेरोइन व 23 हजार रुपये बरामद हुए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच अधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि आरोपी जसपाल सिंह व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed