फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tributes paid to late Sant Bahadur Chand Vakil Sahib of Dera Jagmalwali Ashram

Sirsa News: डेरा जगमालवाली आश्रम के दिवंगत संत बहादुर चंद वकील साहिब को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Mon, 30 Sep 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 30 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to late Sant Bahadur Chand Vakil Sahib of Dera Jagmalwali Ashram
डेरा जगमालवाली के दिवंगत बहादुर सिंह वकील को श्रद्धांजलि देने पहुंची संगत।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डेरा मस्ताना शाह बिलोचिस्तानी आश्रम जगमालवाली के दिवंगत संत बहादुर चंद वकील साहिब को शनिवार देर शाम श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। डबवाली रोड स्थित एक निजी पैलेस में सिरसा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें काफी संख्या में संगत पहुंची। इस सभा में गुरु जी की गाड़ी भी पहुंची, जिसे देख साध-संगत भावुक हुई।
परम पूज्य मैनेजर साहिब सेवा सोसायटी दिल्ली के प्रधान प्रीतम सिंह ने कहा कि संगत गुरु जी की गाड़ी देख वियोग में है। गुरदास सिंह ने कहा कि गुरु जी के चोला छोड़ने के बाद पूरे देश में संगत अपने स्तर पर सभाएं करवा रही है। गुरु जी को प्रीतम सिंह ने गाड़ी दी हुई थी, लेकिन गुरु जी के चोला छोड़ने के बाद ट्रस्ट से कई बार गाड़ी वापस करने को कहा गया। ट्रस्ट ने गाड़ी नहीं दी तो पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दस्तक दी गई। हाईकोर्ट ने पहली सुनवाई में गाड़ी वापस करने के आदेश दे दिए और अब गाड़ी संगत के बीच में है। यह गाड़ी गुरु जी को समर्पित है और संगत के बीच रहेगी। इस दौरान सभी ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा, के जयकारे भी लगाए गए। संगत व भजन मंडली ने शब्द गाए।
विज्ञापन

संगत ने कहा कि बाबा मैनेजर साहिब व वकील साहिब के बताए परमार्थ के मार्ग पर चलते हुए डेरा साध संगत स्वयं ही श्रद्धांजलि सभाएं कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान आए प्रेमियों ने मैनेजर साहिब व वकील साहिब के वचनों को दोहराया व साथियों को संगत के सामने मुखातिब करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed