फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Treatment on Ayushman card stopped in private hospitals since one week

Sirsa News: एक हफ्ते से निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर उपचार बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Treatment on Ayushman card stopped in private hospitals since one week
सिरसा। जिले के निजी अस्पतालों में एक सप्ताह से आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार नहीं हो रहा है। कार्ड धारक नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए जा रहे हैं, लेकिन यहां पर चर्म रोग, गुप्त रोग, हृदय रोग व दंत चिकित्सक नहीं है। इस कारण उक्त बीमारियों से ग्रस्त लोगों को निजी अस्पतालों में पैसे देकर उपचार करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले के 77 निजी अस्पताल आयुष्मान पैनल पर हैं। यहां पहले हर रोज करीब 800 मरीजों का आयुष्मान योजना से उपचार होता था,लेकिन पिछले एक सप्ताह से निजी अस्पतालों में इनका उपचार नहीं हो रहा। आईएमए के आह्वान पर प्राइवेट अस्पताल 15 अगस्त तक योजना के तहत इलाज बंद रखने का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन


आईएमए सिरसा प्रधान डॉ. गौरव ने बताया कि जिले के 77 अस्पतालों का करोड़ों रुपये सरकार पर बकाया है। इसी रोष में योजना पात्रों का इलाज बंद किया गया है। उनकी मांग है कि समय पर अस्पतालों को बिलों का भुगतान हो। साथ ही बिलों में कटौती व उन्हें रद्द किया जाना बंद हो। इन मांगों पर सरकार से सहमति नहीं बनने तक इलाज बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed