फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tractor-trolley rammed into Punjab Roadways bus from behind, tractor driver dies

ट्रैक्टर-ट्रॉली में पंजाब रोडवेज बस ने पीछे से मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley rammed into Punjab Roadways bus from behind, tractor driver dies
पनिहारी के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई पंजाब रोडवेज बस। - फोटो : Sirsa
सिरसा। बरनाला रोड स्थित पनिहारी के पास सोमवार सुबह धुंध के कारण पंजाब रोडवेज बस ने पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक अन्य व बस में सवार यात्री भी मामूली रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया। मामले में ट्रैक्टर चालक के साथी की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव अलीका निवासी पपला सिंह (35) ने गांव के समीप ही ठेके पर जमीन लेकर पराली का स्टाक किया था। वह यहां से पराली की गांठें बनाकर पंजाब के खोखर गांव स्थित फैक्टरी में पहुंचाते थे। सोमवार सुबह पराली की पांच गांठें लेकर पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रवाना हुईं। रंगोई नाला के समीप चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आगे निकल गईं और पपला सिंह की ट्रॉली पीछे रह गई।
विज्ञापन

बरनाला रोड स्थित पनिहारी के समीप पंजाब रोडवेज की बस ने उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से पपला सिंह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर उसे दूर तक घसीटते हुए ले गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार सुखविंद्र सिंह को भी मामूली चोटें आईं। इसके साथ ही बस में सवार यात्री भी मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर गांव मुसाहिबवाला के सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया। आनन-फानन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने पपला सिंह को मृत घोषित कर दिया। मामले में सुखविंद्र की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed