फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tractor trolley full of devotees going to Gogamedi overturned

Sirsa Accident: गोगामेडी जा रहे हैं श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 श्रद्धालु घायल; मची चीख-पुकार

Tue, 17 Sep 2024 12:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा
अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Sep 2024 12:08 AM IST
सार

फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव सरदारे वाला से 35 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में धोक लगाने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
Tractor trolley full of devotees going to Gogamedi overturned
Sirsa Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा जिले के गांव रामपुरा ढिल्लों के पास गोगामेडी जा रहे हैं श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से 25 श्रद्धालु घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली में 35 लोग सवार थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटते ही चीख पुकार मच गई। घायलों को नाथुसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। वहां पर उपचार शुरू किया। एक गंभीर घायल महिला को सिरसा नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव सरदारे वाला से 35 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में धोक लगाने के लिए जा रहे थे। श्रद्धालु देशा सिंह बताया कि गांव से 2 बजे ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर 35 से ज्यादा श्रद्धालु गोगामेड़ी के लिए चले थे। देर शाम को सिरसा जिले के गांव रामपुरा ढिल्लों के पास अचानक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन


ट्रॉली पलटते ही महिलाओं में बच्चों की चीख पुकार मच गई। ठीक पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटना स्तर पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों की सहायता से नाथुसरी चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। वहां पर ड्यूटी डॉ सिद्धांत व डॉ रोहित की टीम ने घायलों का इलाज किया। एक गंभीर घायल महिला को सिरसा के नागरिक अस्पताल में  रेफर किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि 25 लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed