Hindi News
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Tractor's torn tire, jumped to save life, then speeding car crushed it, death
{"_id":"61d1e288fcfbc1263e5d3bec","slug":"tractor-s-torn-tire-jumped-to-save-life-then-speeding-car-crushed-it-death-sirsa-news-hsr621057756","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर का फटा टायर, जान बचाने की लगाई छलांग तो तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर का फटा टायर, जान बचाने की लगाई छलांग तो तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत
सड़क हादसे के दौरान खेतों में उतरी ट्रैक्टर ट्राली।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
सिरसा। गांव खैरेकां के निकट शनिवार रात को ट्रैक्टर का पिछला टायर फट गया। जान बचाने के लिये चालक ने दूसरी तरफ छलांग लगाई तो वह तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र निवासी चामल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार शनिवार रात को राजेंद्र कालांवाली से सिरसा खल बिनौले से लदी बोरियां लेकर आ रहा था। जब वह खैरेकां के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर का पिछला टायर फट गया। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। इस दौरान चालक राजेंद्र जान बचाने के लिए ट्रैक्टर से कूद गया। वहीं अनियंत्रित हुई ट्रॉली के टायर उसके पैरों के ऊपर से गुजर गए। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। जब तक राहगीर उसे संभालते पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक बच्ची का पिता था। सदर थाना सिरसा पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक राजेंद्र सिंह के भाई मुख्तयार सिंह ने बताया कि उसका भाई ड्राइवर था और दिहाड़ी पर ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार रात को राजेंद्र सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली पर खल बिनौले लाद कर कालांवाली से सिरसा आ रहा था। खैरेंका के पास हादसा हो गया। वहां हनुमान मंदिर के समीप खड़े राहगीरों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो इसी दौरान डबवाली की तरफ से आ रही कार ने घायल राजेंद्र सिंह को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर खेतों में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।