{"_id":"619142b8b210f7353b138bdf","slug":"tracking-the-rta-team-with-three-cars-and-sharing-the-location-on-whatsapp-groups-one-control-sirsa-news-hsr6168658130","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कारों से आरटीए टीम की रैकी कर वाट्सएप ग्रुपों पर शेयर कर रहे थे लोकेशन, एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कारों से आरटीए टीम की रैकी कर वाट्सएप ग्रुपों पर शेयर कर रहे थे लोकेशन, एक काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। ओवरलोड वाहनों की जांच करने निकली आरटीए विभाग की टीम की तीन अलग-अलग कारों से रैकी कर लोकेशन व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर करने मामले में टीम ने एक कार चालक को काबू किया है। जबकि दो कार चालक कारों को लेकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। इनमें एक कार भी बिना नंबर प्लेट के बताई जा रही है। टीम ने काबू किए कार चालक को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और राजस्व को नुकसान पहुंचाने की धारा लगा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्रीय परिवहन विभाग टीम के एसआई शशि कुमार ने बताया कि वह शनिवार सुबह नौ बजे टीम सदस्य प्रवीण कुमार, सिपाही पवन कुमार, सिपाही सुनील कुमार और कार चालक दलीप कुमार के साथ बरनाला रोड बाईपास पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करते हुए जा रहे थे। इस दौरान एक ब्रेजा कार चालक अपनी कार को उनके आगे पीछे लगाकर रैकी कर रहा था। काफी समय तक वह कार का पीछा करता रहा। जिसके बाद उन्हें कार चालक द्वारा टीम की लोकेशन ओवरलोड गाड़ियों के मालिकों को पास शेयर करने का शक हुआ। शक होने पर उन्होंने टीम सदस्यों के साथ उक्त कार चालक को गांव नेजाडेला के पास काबू कर लिया और उससे पूछताछ की। कार चालक ने अपना नाम मंजीत उर्फ राजू निवासी भारत नगर कंगनपुर रोड बताया। पूछताछ करने पर उक्त कार चालक ने टीम की लोकेशन ओवरलोड ट्रक मालिकों को भेजे जाने की बात को स्वीकार किया। जिसके बाद उन्होंने कार चालक को कार सहित सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरकारी काम में बाधा डालने और राजस्व को नुकसान पहुंचाने की धारा लगा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
व्हाट्सएप ग्रुपों में गाड़ी मालिकों को शेयर करता था टीम की लोकेशन
वहीं टीम के सदस्यों ने जब कार चालक के मोबाइल की जांच की तो उसके मोबाइल बाबा मुंगीपा वा जय बजरंग बली की जय व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा मिला। जिससे वह गाड़ियों के मालिकों को इससे टीम की लोकेशन भेजता था। हालांकि इस तरह के मामले पहले भी कई बार सामने आ चुके है जिसमें टीम की लोकेशन कर्मचारियों द्वारा ही शेयर की जा रही थी।
विज्ञापन
गिरोह के साथ जुड़े है टीम के कई अन्य सदस्य
टीम सदस्यों की ओर से पूछताछ करने के बाद उक्त कार चालक ने एक ओर अन्य ब्रेजा गाड़ी में पासु व रूपा नाम का व्यक्ति भी ग्रुप में जुड़ा होने की जानकारी दी है। उक्त दोनों भी इसी तरह से हरियाणा के ग्रुपों में टीम की लोकेशन डालकर ओवरलोड वाहनों को निकलवाते है। हालांकि इन सदस्यों की ओर से लंबे समय से ग्रुपों में टीमों की लोकेशन को शेयर करने के बाद ट्रकों को बिना रोकटोक के निकलवाने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
मंजीत उर्फ राजू के खिलाफ पहले भी दर्ज है मामला
लोकेशन शेयर करने मामले में मंजीत उर्फ राजू के खिलाफ 10 माह पहले भी आरटीए विभाग की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। लेकिन इसके बाद भी वह टीम की लोकेशन शेयर करने का काम करता रहा। इस दौरान टीम की तीन अलग-अलग कारों से आरोपी रैकी कर रहे थे। टीम सदस्यों ने जब एक कार चालक को काबू किया तो दूसरे दोनों कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गए। इनमें दो ब्रेजा और एक क्रेटा कार थी। क्रेटा कार बिना नंबर प्लेट के होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई।
तीन कार चालक टीम की रैकी कर लोकेशन व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर कर रहे थे। एक कार चालक को काबू किया गया है। जबकि दो अन्य कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गए। इनमें एक कार बिना नंबर प्लेट की थी। मंजीत उर्फ राजू के खिलाफ पहले भी लोकेशन शेयर करने का मामला दर्ज करवाया गया था।
-हीरा सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सिरसा