फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tolls will open with 100% FASTag rule, will have to pay double charge for passing without FASTag line

100 फीसदी फास्टैग नियम के साथ खुलेंगे टोल, बिना फास्टैग लाइन से गुजरने पर देना होगा दोगुना चार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tolls will open with 100% FASTag rule, will have to pay double charge for passing without FASTag line
टोल प्लाजा भावदीन। - फोटो : Sirsa
सिरसा। आंदोलन के चलते बंद हुए टोल प्लाजा जल्द ही खुलने की उम्मीद है। टोल 100 फीसदी फास्टैग क्षमता के साथ खुलेंगे। वाहन चालक बिना रुके ही फास्टैग के माध्यम से भुगतान कर टॉल क्रॉस कर सकते हैं। वहीं टोल प्लाजा पर नई कंपनियों ने आकर टोल को हैंड ओवर कर लिया है। वहीं तीन कृषि कानूनों रद्द होने के चलते टोल प्लाजा पर किसानों ने पक्का मोर्चा पर अखंड पाठ रखवाया है।
विज्ञापन

आंदोलन स्थगित होने के बाद अब भावदीन व खुईयां मलकाना टोल प्लाजा शुरू होने के बाद अगर कोई वाहन गुजरता है तो चालक को चार्ज देना होगा। तीन माह के ट्रायल पर नई कंपनियों ने टोल को आकर हैंड ओवर कर लिया है। साथ ही कैमरे, फास्टैग स्कैन की जांच की जा रही है ताकि गाड़ियों में लगे फास्टैग स्टीकर को सेंसर रीड कर सके। टोल लाइनों को 100 फीसदी फास्टैग लाइनों में खोला जाएगा। फास्टैग ना लगे होने के चलते वाहन चालकों से दोगुना चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

अखंड पाठ की अरदास के बाद उठाएंगे पक्का मोर्चा
आंदोलन के चलते करीब एक साल से भावदीन व खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर किसानों ने पक्का मोर्चा लगाकर टोल को पर्ची मुक्त किया हुआ है। कृषि कानूनों के रद्द होने के चलते किसानों ने 13 दिसंबर को पक्का मोर्चा पर अखंड पाठ रखवाया है। जिसका भोग 15 दिसंबर को डाला जाएगा। किसानों का कहना है कि अरदास के साथ ही टोल प्लाजा से पक्का मोर्चा हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अनुमानित 15 दिसंबर से टोल खोलने के निर्देश है। टोल की सभी लाइनें फास्टैग होंगी। बिना फास्टैग गुजरने वाले वाहनों को दोगुना चार्ज देना होगा।
-नसीब चहल, मैनेजर, भावदीन टोल प्लाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed