फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Toll free for three hours in protest against Agneepath, bus returned from Chandigarh and Gurugram, Haryana Express canceled

अग्निपथ के विरोध में तीन घंटे टोल रहे पर्ची मुक्त, चंडीगढ़ और गुरुग्राम से लौटी बस, हरियाणा एक्सप्रेस रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Toll free for three hours in protest against Agneepath, bus returned from Chandigarh and Gurugram, Haryana Express canceled
अग्निपथ योजना के विरोध में टोल को पर्ची मुक्त कर धरने पर बैठे किसान युवा। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अग्निपथ के विरोध में उतरे युवाओं और किसानों ने सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए भावदीन और खुईयांमलकाना टोल को तीन घंटे तक पर्ची मुक्त रखा। किसानों ने दोपहर 12 बजे टोल पर दरी बिछाकर कंप्यूटर और कैमरों को बंद करवा दिया। इसके चलते दोनों टोल प्लाजा पर करीब चार लाख के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा सिरसा से गुरुग्राम और चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई दो बसें बीच रास्ते से ही लौट आई। वहीं हरियाणा एक्सप्रेस सुबह के समय रवाना हुई, लेकिन शाम के समय इसे रद्द कर दिया।
अग्निपथ के विरोध में देश भर के युवाओं में काफी रोष है और वे योजना को रद्द करनेे की मांग कर रहे हैं। युवाओं ने 20 जून को भारत बंद का नारा दिया और विरोध जताने का ऐलान कर दिया। इसका भारतीय किसान चढू़नी ग्रुप ने समर्थन किया। किसान संगठनों ने भावदीन और खुईयामलकाना टोल को पर्ची मुक्त करने का ऐलान किया। ऐसे में किसान सोमवार को सुबह 11 बजे ही दोनों टोल प्लाजा पर एकत्र होना शुरू हो गए। किसानों ने 12 बजे टोल के बूथों और कैमरों को बंद करवा दिया, ताकि किसी भी वाहन चालक का टैक्स न कट सके। इस दौरान डिंग थाना और जिले का भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। दोपहर तीन बजे किसानों ने टोल खाली कर दिया और वहां पर दोबारा से पर्ची लगनी शुरू हो गई। रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता चढूनी ग्रुप के प्रधान सिकंदर सिंह रोड़ी ने की। इस मौके पर किसान नेता हरविंद्र सिंह थिंद, भूपेंद्र सिंह वैदवाला, जग्गी माखा, जसकरण सिंह, दिनेश कुमार, प्रदीप पिलानी व युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लोकल रूटों पर ही बसों को किया रवाना
विरोध प्रदर्शन के दौरान यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुबह के समय सिरसा से गुरुग्राम और चंडीगढ़ के लिए रोडवेज की बसें रवाना हुईं, लेकिन चंडीगढ़ के लिए चली बस को पेहवा से ही वापस लाना पड़ा, जबकि गुरुग्राम जाने वाली बस को हिसार से लौट आई। इसके बाद बसों को लॉकल रूटों पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी
सिरसा से चलकर दिल्ली जाने वाली रेल सुबह के समय सिरसा से रवाना तो हुई। लेकिन दोपहर बाद युवाओं की ओर से रोष प्रदर्शन किया जाने के कारण रेलवे की ओर से हरियाणा एक्सप्रेस को 21 जून को रद्द कर दिया है। दिल्ली से वापस आने वाली यह ट्रेन रद्द रहेगी। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भारी पुलिस बल रहा तैनात
अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर में युवाओं की ओर से रोष जाहिर किया जा रहा है। ऐसे में सरकारी कार्यालयों में कोई भी शरारती तत्व उत्पात न मचा सके, इसके लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर दिनभर पुलिस बल तैनात रहा। रेलवे स्टेशन पर जिला पुलिस और आरपीएफ के जवान दिनभर जांच निरीक्षण करते हुए नजर आए। इस दौरान यात्रियों की तलाशी भी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई।
किसानों की ओर से शांतिपूर्वक तरीके से रोष जाहिर किया गया है। इस दौरान टोल को तीन घंटे किसानों ने पर्ची मुक्त रखा था। पुलिस बल भी टोल प्लाजा पर दिनभर तैनात रहा। इससे टोल कंपनियों को करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। गांधी, मैनेजर, भावदीन टोल प्लाजा, सिरसा।

चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए रवाना हुई दो बसें ही लौटी है। युवाओं के प्रदर्शन के कारण उन्हें वापस बुलाया गया था। ताकि किसी तरह की घटना न हो सके। -सुधीर कुमार, बस स्टैंड इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed