{"_id":"6ae392093e52ad30c8069470","slug":"aadhati-protest-over-sirsa-news-c-128-1-sir1013-167688-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आढ़तियों के लाइसेंस बहाल करने के आश्वासन पर हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आढ़तियों के लाइसेंस बहाल करने के आश्वासन पर हड़ताल खत्म
Fri, 30 Oct 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
कालांवाली। कमेटी के सामने धरने पर बैठे व्यापारी। संवाद
फोटो - 29 -
दो दिन बाद मंडी में कामकाज शुरू, धान की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। मार्केट कमेटी की ओर से 16 आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित करने के विरोध में चल रही हड़ताल वीरवार को समाप्त हो गई। मार्केटिंग बोर्ड के डीएमईओ राहुल कुंडू से बातचीत के बाद लाइसेंस बहाल करने पर सहमति बनी। इसके बाद आढ़तियों ने दुकानें खोलकर कामकाज शुरू कर दिया।
अतिरिक्त अनाज मंडी में धान की साफ-सफाई में लापरवाही के कारण मार्केट कमेटी ने 16 आढ़तियों के लाइसेंस तीन दिन के लिए निलंबित किए थे। इस फैसले के विरोध में आढ़तियों और शैलर संचालकों ने दुकानें बंद कर कमेटी कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया था।
दो दिन से जारी इस प्रदर्शन में व्यापारियों ने लाइसेंस निलंबन पर रोष जताया। वीरवार को डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद, सिरसा, रोड़ी और डिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारिक संगठनों ने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
मामले को सुलझाने के लिए राहुल कुंडू कालांवाली पहुंचे और मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू के साथ आढ़तियों से बातचीत की।
सफाई व्यवस्था पर सहमति
बैठक में धान की सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। आढ़ती एसोसिएशनों ने अधिकारियों को भरोसा दिया कि भविष्य में सफाई संबंधी कोई शिकायत नहीं मिलेगी। इसके बाद अधिकारियों ने लाइसेंस बहाल करने का फैसला लिया। मांग स्वीकार होने पर आढ़तियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप जैन ने सभी सहयोगी व्यापारिक संगठनों का आभार जताया।